उत्तराखंड समाचार

दो मृत और छह जीवित सुअरों के लिए सैंपल

नगर पालिका के केशवपुरी बस्ती क्षेत्र में कुछ सुअरों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।

ऋषिकेश। केशवपुरी बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सुअरों की मौत का मामला सामने आने के बाद सोमवार को पशु चिकित्सा अधिकारी की अगुवाई में टीम ने मृत और जीवित सुअरों के सैंपल लिए हैं। सैंपल भोपाल भेजा जा रहा है।

नगर पालिका के केशवपुरी बस्ती क्षेत्र में कुछ सुअरों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। ऋषिकेश में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने एसडीएम तक जानकारी पहुंचाई। बीते रविवार को पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौका मुआयना किया। सोमवार को श्यामपुर से आई टीम ने दो मृत और छह जीवित सुअरों के सैंपल लिए हैं। साथ ही टीम ने सुअर पालकों को हिदायत दी गई है कि ऋषिकेश से कोई भी सुअर को लाने ले जाने का काम नहीं करेगा। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा पांडे ने बताया कि विभाग ने आठ सैंपल लिए हैं। उम्मीद है कि शुक्रवार तक रिपोर्ट आ जाए। संवाद

राज्य सरकार द्वारा कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को पौष्टिक दूध देने की योजना का नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में भी शुभारंभ हो गया। स्कूली बच्चों को विद्यालय में दूध वितरित किया गया।

सोमवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने योजना की शुरूआत की। बच्चों को दूध परोसा और कहा कि विद्यालय के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। दोपहर के भोजन के साथ स्कूली बच्चों को निशुल्क पुस्तकों का वितरण भी किया गया। एमडीएम प्रभारी अश्वनी गुप्ता ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 150 मिली दूध प्रति छात्र को मिलेगा। संकुल समन्वयक राजेश डोभाल ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि सरकारी स्कूल के बच्चों को भोजन से लेकर अन्य समान भी उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उपप्रधानाचार्य नरेश वर्मा, जेपी चमोली, डीएस कंडारी, सुदेश सहगल, सोनिया, गीता देवी आदि मौजूद थे।

मां कौशल्या बोरा फाउंडेशन की ओर से मंगलवार आज क्षेत्र में सुसवा नदी के संरक्षण और प्रदूषण मुक्त रखने की मांग को लेकर जन जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन से जुड़े पूर्व प्रधान उम्मेद वोरा ने बताया कि नदी को स्वच्छ रखने के अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। रैली सुबह 10.30 बजे नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज से प्रांरभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। रैली में संयुक्त किसान मोर्चा, मंगल दल, पूर्व सैनिक संगठन और छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581