उत्तराखंड समाचार

दून में झमाझम बारिश, चेतावनी के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

रास्ता खुलने के बाद 145 पर्यटक फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए।

देहरादून। देहरादून में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते तीर्थ नगरी ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार सुबह 8:00 बजे गंगा का जलस्तर 338.51 मीटर, दोपहर 12:00 बजे 338.50 और दोपहर 2:00 बजे तक गंगा का जलस्तर 338. 3 4 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी रेखा 339.50 से 1.16  मीटर नीचे है। वहीं दो दिन से बंद फूलों की घाटी को जोड़ने वाला मार्ग सोमवार सुबह खुल गया है। जिसके बाद घाटी मे आवाजाही शुरु हो गई है। भारी बारिश के चलते रास्ता दो स्थानों पर बंद था। रास्ता खुलने के बाद 145 पर्यटक फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए। वहीं, रात से बंद बदरीनाथ हाईवे भी आवाजाही के लिए खुल गया है।

पहाड़ों की रानी मसूरी में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, वहीं सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात भी ठप हो गया है। मसूरी के सबसे व्यस्त मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगी के पास लगातार पहाड़ से पत्थर और बोल्डर सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो रहा। गलोगी के अलावा कोल्हूखेत के पास मलबा आने से भी यातायात बाधित हो गया। किमाडी-नैबिगंज मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया।इसके अलावा सहस्रधारा-कालीगाड मोटर मार्ग में मलबा आने से यातायात ठप है। एलकेडी मोटर में भी बंद है। सड़कें बंद होने के बाद लोनिवि ने जेसीबी भेजकर खोल दिया, लेकिन रात से रही बारिश के बाद मसूरी सहित आसपास के क्षेत्र की कई सड़कें बार-बार बंद हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581