उत्तराखंड समाचार

जूनियर रेडक्रॉस सराय ख्वाजा का हर घर तिरंगा अभियान

आप भी हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है और इसका सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।

फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार स्वाधीनता के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्यों द्वारा इसी निरंतरता में सराय ख्वाजा मेन मार्केट फरीदाबाद एवं समीपवर्ती कालोनियों से हर घर तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इस से पूर्व आज विद्यार्थियों की तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। तिरंगा रैली में तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी जूनियर रेडक्रॉस तथा ब्रिगेड सदस्य विद्यार्थियों प्रतिभागिता करेंगे । प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि भारत सरकार देश के नागरिकों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक करना चाहती है जो भी नागरिक इस अभियान का हिस्सा बनते है उन्हे एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा हर वर्ष यह अभियान चलाया जाता है जिसमे देश के करोड़ो नागरिक भाग लेते है। हर घर तिरंगा अभियान मे भाग लेने वाले नागरिकों को इसके पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है और फिर वह इसका सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते है। आप भी हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है और इसका सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ साथ देश के सभी लोगो मे देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ रहा है। देश के समस्त राज्यों से लेकर जिले स्तर पर स्वतंत्र सप्ताह के दौरान तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और तिरंगा अभियान जैसे अनेक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। तिरंगा अभियान से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान हर घर तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाती है। उन्होंने कहा कि देश के सभी लोगो का और विशेष कर युवाओं का जागरूक रहना और विभिन्न चुनौतियों से लड़ने में सक्षम होना नितांत आवश्यक है। इस अभियान का उद्देश्य सभी आयु के लोगों को साथ लेकर चलने के साथ साथ आयु के अनुसार लोगों में भेदभाव को समाप्त करना है जो युवा, वयस्क और वृद्ध सभी को प्रभावित करता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने युवाओं से हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा के अंतर्गत सभी की देशभक्ति के रंग में सरोबार हो कर एक होने की अपील की। हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता  में उन्होंने काजल को प्रथम, खुशबू को द्वितीय तथा निधि को तृतीय घोषित किया। सभी छात्राओं, अध्यापकों गीता, सरिता, पवन कुमार, दिनेश सिंह और अन्य सदस्यों का सम्मिलित होने पर हर घर तिरंगा यात्रा सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464