उत्तराखंड समाचार

हिंदू आस्था का पौराणिक धरोहर है श्री राम मंदिर : मनीष नैथानी

। 22 जनवरी को इस पौराणिक धरोहर का सपना साकार होने जा रहा है।

देहरादून/डोईवाला। झबरावाला-बुल्लावाला के श्री राम भक्तों ने पूजित अक्षत कलश यात्रा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप बिष्ट और माजरी मंडल उपाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का  झबरावाला से प्रारंभ होकर बुल्लावाला तिराहे पर समापन हुआ, श्रीराम श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और श्री राम भक्तों को अक्षत, पत्रक व श्री राम मंदिर का चित्र वितरित कर निमंत्रण दिया। पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि रामलला का मंदिर हिंदू आस्था की पौराणिक धरोहर है। 22 जनवरी को इस पौराणिक धरोहर का सपना साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटों पर अपना परचम लहराएगी। अल्पसंख्यक आयोग सदस्य परविंदर सिंह बाऊ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम मंदिर का 22 जनवरी को लोकार्पण करेंगे। श्री राम मंदिर के लोकार्पण की गूंज देश में ही नहीं विदेशों तक जाएगी। शोभायात्रा में शिव प्रसाद सती, कुसुमशर्मा, अमित कुमार, राजेश कुमार, हर्षपति सेमवाल, मीना देवी, लज्जो देवी, उत्तम रौथाण,मीना नैथानी,विष्णु रौथाण  आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581