उत्तराखंड समाचार

जखेड़ा पेयजल योजना ने बागेश्वर के आधे हिस्से को रुलाया

लोग नगर के सेनौला समेत अन्य जलधारों और हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।

बागेश्वर। बागेश्वर नगर के करीब आधे हिस्से को पानी की आपूर्ति करने वाली जखेड़ा पेयजल योजना की मरम्मत छह दिन बाद भी नहीं हो सकी है। योजना 29 जून की अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त हो गई थी।जखेड़ा ग्रेविटी पेयजल योजना से नगर के कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा, स्टेशन रोड, अड़ौली, नदीगांव आदि क्षेत्रों को जलापूर्ति की जाती है। अतिवृष्टि से योजना की पाइप लाइन को खासा नुकसान पहुंचा। नगर के आरे क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे भी योजना की पेयजल लाइन बिछी है। नदी के तेज बहाव में कई पाइप बह गए। कई स्थानों में जमीन दरकने से भी योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है।पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशान हो गए हैं। लोग नगर के सेनौला समेत अन्य जलधारों और हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। जल संस्थान टैंकरों से सड़क किनारे बसी आबादी को पानी की आपूर्ति कर रहा है। इसके बावजूद पानी की किल्लत बनी हुई है। इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि योजना की युद्धस्तर पर मरम्मत की जा रही है। कठोर चट्टानों और नदी में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से मरम्मत में दिक्कत आ रही है। जल्द ही योजना की मरम्मत कर ली जाएगी। नदी में बिछी लाइन को शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

बसकूना में बिजली आपूर्ति नहीं हुई बहाल

बागेश्वर। कपकोट के बसकूना में छह दिन बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई है। लोग बरसात के सीजन में बगैर बिजली के रात काटने को मजबूर हो रहे हैं। बीते 29 जून को अतिवृष्टि के दौरान बसकूना में बिजली के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। लाइन टूट गई थी। बिजली न होने से बसकूना क्षेत्र के लोग परेशान हो गए हैं। लोगों को बगैर बजली के रात काटनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द से जल्द बिजली की लाइनों की मरम्मत करने की मांग की है। यूपीसीएल बिजली की लाइन की मरम्मत में जुटा हुआ है। संवाद

 

 

पांचवें दिन सुचारु हुई पेयजल आपूर्ति

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कोटेश्वर-शशीखाल पंपिंग योजना से पांचवें दिन पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है। मालूम हो कि लो वोल्टेज के कारण कोटेश्वर-शशीखाल पंपिंग पेयजल योजना का पंप नहीं चल रहा था, जिससे मौलेखाल मुख्यालय समेत आसपास के करीब 100 से अधिक गांवों की 20,000 आबादी को चार दिन तक पानी नहीं मिला। लो-वोल्टेज की समस्या दूर होने के बाद इस योजना से सोमवार को पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है। संवाद

 

 

अल्मोड़ा में पेयजल संकट से लोग परेशान

अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर और ग्रामीण इलाकों में पेयजल किल्लत बढ़ गई है। नगर के दुगालखोला, सरकार की आली, , इंदिरा कालोनी में लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों ने बताया कि कभी पानी आ रहा है तो कभी नहीं आ रहा है। कई बार पानी में फोर्स कम होता है। लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। इधर, जिले के ग्रामीण इलाकों में भी पानी की किल्लत भी बनी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581