उत्तराखंड समाचार

शान्ति दल ने की साम्प्रदायिक तनाव को खतम करने की अपील

कि हमारे देश में दिन प्रतिदिन सांप्रदायिक तनाव बढ़ता ही जा रहा है

देहरादून। आज सामाजिक सौहार्द्र के लिए नव गठित शांति दल ने साम्प्रदायिक तनाव को खत्म करने के लिए सरकार व समाज से अपील की। शान्ति दल की और से कमला पंत ने कहा कि संगठन साम्प्रदायिक भड़काऊ बयानबाजियों व उदयपुर में हुई नृशंस हत्या की भर्त्सना  करता है, और इन्हें कड़ाई से रोकने के लिए सभी से अपील करता है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में दिन प्रतिदिन सांप्रदायिक तनाव बढ़ता ही जा रहा है I हम धार्मिक सौहार्द और गंगा – जमुनी तहजीब की विरासत को संजोये, निरंतर आगे बढ़ रहे थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में धर्मान्धता, धार्मिक उन्माद और नफरती, बयानबाजी के कारण हमारे समाज में, आपसी भाईचारा व समानता का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा  है। ऐसे समय में जबकि देश आर्थिक मंदी, महंगाई, बेरोजगारी जैसी तमाम समस्याओं से जूझ रहा हो तब सांप्रदायिक तनाव पूरी एक पीढ़ी को खत्म कर देता है। इसीलिए इसमें लगाम लगानी चाहिए। शांति दल के सदस्य राजस्थान के उदयपुर में  धार्मिक आस्था के नाम पर दो युवकों द्वारा एक दर्जी की हत्या करना व उसका वीडियो बनाकर समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करने की कारवाई की कड़ी निंदा करते हैं। शांति दल सरकार से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करता हैं। इसके साथ ही शान्ति दल समाज के नागरिक से अपील करता हैं कि धर्म के नाम पर दंगे फैलाने, सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों के बहकावे में ना आवे। सरकार ऐसे तमाम लोगों के विरुद्ध रोक लगाए तथा आवश्यक कार्यवाही करें। किसी भी सभ्य समाज में घ्रणा, अपराध व सांप्रदायिक उन्माद को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581