उत्तराखंड समाचार

काबीना मंत्री ने की विकास कार्यो की समीक्षा

सड़कों के निर्माण कार्य सम्बन्धी योजनाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए काम करें।

देहरादून 02 जुलाई। काबीना मंत्री एवं मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विकास कार्यो की प्रगति समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों के निर्माण कार्य सम्बन्धी योजनाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए काम करें। देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित अपने शासकीय आवास में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पिछली बरसतों के समय बाढ़, भूस्खलन हुआ है, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां के लिए विशेष अलर्ट जारी किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अर्न्तगत बार्लोगंज चामासारी, क्यारा धनौल्टी, मोटीधार मसराना, बुरासखण्डा गढ़ जैसी महत्वपूर्ण सड़कों के अनुमति एवं निर्माण सम्बन्धी कार्यो में तेजी लाने को भी कहा। जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि रिस्पना एवं बिन्दाल नदी सहित गल्जवाड़ी एवं खैरी मान सिंह क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यो के लिए सिंचाई विभाग से समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 आर राजेश कुमार, डीएफओ मसूरी कहकंशा नसीम, लोनिवि के ईई डीसी नौटियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, पूनम नौटियाल, वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, पार्षद संजय नौटियाल, सत्येन्द्र नाथ, चुन्नीलाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581