उत्तराखंड समाचार

बज्रपात की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलसा चरवाहा

शाम करीब पांच बजे वह पानी लेने जलस्रोत पर गया था

चमोली।  रुद्रनाथ ट्रेक पर बिजली गिरने से कई बकरियां मर गईं जबकि एक चरवाहा बुरी तरह झुलस गया। घटना रविवार शाम की है लेकिन मोबाइल में नेटवर्क न होने के कारण चरवाहा सोमवार सुबह घटना की जानकारी परिजनों को दे पाया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण और परिजन चरवाहे को कुर्सी व डंडों के सहारे कंधे पर सगर गांव लाए, यहां से उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया।

इन दिनों चरवाहे अपनी भेड़-बकरियों को चराने उच्च हिमालय क्षेत्रों में पहुंचे हैं। रविवार को मंडल घाटी के ग्वाड़ गांव का शिव सिंह बिष्ट अपनी भेड़-बकरियों के साथ इन दिनों पनार बुग्याल के समीप बग्वा बुग्याल में था। शाम करीब पांच बजे वह पानी लेने जलस्रोत पर गया था कि इसी दौरान बारिश के साथ बिजली गिरी और शिव सिंह बुरी तरह झुलस गया। वह अकेला होने के कारण जैसे-तैसे अपने टेंट तक पहुंचा। मोबाइल फोन पर नेटवर्क न होने के कारण व रातभर दर्द से परेशान रहा। सोमवार सुबह करीब छह बजे मोबाइल पर नेटवर्क आया तो उसने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद ग्वाड़ गांव के युवा बग्वा बुग्याल पहुंचे। उन्होंने शिव सिंह को कुर्सी पर डंडे लगाकर कंधे पर सगर गांव पहुंचाया और यहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुग्यालों में काफी संख्या में बकरियां भी मरी हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581