उत्तराखंड समाचार

अज्ञात बीमारी की सूचना पर सूपी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विभाग अब बीमारी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहा है

बागेश्वर। सूपी गांव में अज्ञात बीमारी की सूचना मिली तो स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। आनन-फानन में एक टीम गांव भेजी गई लेकिन वहां पता चला कि सब चंगे हैं। किसी प्रकार की बीमारी फैली ही नहीं है। इसके बाद टीम लौट आई। विभाग अब बीमारी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहा है।सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि किसी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को फोन कर कपकोट के सूपी गांव में अज्ञात बीमारी फैलने की सूचना दी थी। इसके बाद जिला स्तरीय और कपकोट अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा गया था। डॉ. पुलकित, डॉ. अर्चित, फार्मासिस्ट सुनील टम्टा, भगवती कोरंगा, जिला एपिडोमोलिजिस्ट हेमंत कुमार, गिरीश पंत आदि टीम में शामिल थे। सात लोगों को एक साथ गांव में देख ग्रामीण भौचक रह गए। कारण बताया गया तो पता चला कि गांव में कोई बीमार है ही नहीं। किसी प्रकार का भ्रम न रहे इसलिए टीम ने गांव के कई लोगों से बातचीत की मगर सभी ने एक स्वर से बीमारी होने का खंडन किया। इसके बाद टीम लौट आई।इधर, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा कि किसी ने गलत सूचना देकर विभाग को गुमराह किया है। भ्रामक सूचना के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम को परेशानी झेलनी पड़ी और विभागीय कामकाज भी प्रभावित हुआ। गलत जानकारी देने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581