उत्तराखंड समाचार

6 फरवरी को भारतीय जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालयो पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : धीरेंद्र प्रताप

कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर आप कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राज्य भर में इसका विरोध करने का निश्चय किया है

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस आगामी छह फरवरी को राज्य भर के जिला मुख्यालयों और महानगर मुख्यालयो में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी. यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि केंद्र सरकार के इशारे पर इन दोनों सरकारी संस्थाओं ने 80000 करोड़ से ज्यादा का निवेश अदानी समूह के संस्थानों में किया है जिसका हाल में भंडाफोड़ होने के बाद देश के करोड़ों निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर आप कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राज्य भर में इसका विरोध करने का निश्चय किया है और इस मामले को लेकर अब 6 फरवरी को अदानी समूह के विरुद्ध कार्रवाई और भारतीय जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों की मिलीभगत के विरुद्ध 6 फरवरी को कांग्रेस राज्यव्यापी सत्याग्रह करेगी। उन्होंने बताया अदानी समूह के धोखेबाजी के चलते जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निवेशकों को 33060 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और अडानी समूह की है. उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा सुप्रीम कोर्ट के एक एक्टिव चेंज द्वारा जांच कराए जाने की मांग करते हुए अडानी समूह के विरुद्ध ईडी द्वारा भी जांच किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581