उत्तराखंड समाचार

समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा सदस्यता अभियान

15 दिन के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा।

देहरादून। समाजवादी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को ‘नई हवा है, नई सपा है’ से जीत का मंत्र दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल व प्रदेेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। आज राजधानी दून मे स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण सचान ने की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो सदस्य कम से कम एक बुक भरेगा, उसे ही सक्रिय राजनीति में मौका दिया जाएगा। जो पार्टी के विपरीत काम करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा। प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों और विधानसभा का घेराव करेंगे। भाजपा-कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। राष्ट्रीय सचिव डॉ.एसएन सचान ने बताया कि 29 सितंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय सम्मेलन होगा, जिसमें उत्तराखंड विशेष रूप से मुख्य भूमिका निभाएगा। बैठक में वरिष्ठ नेता आभा बड़थ्वाल, चंद्रशेखर यादव, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी, अरविंद यादव, आशीष यादव, कुलदीप शर्मा, शरद पांडेय, हेमा बोहरा, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button