उत्तराखंड समाचार

गरुड़ में फिर खत्म हुआ पेट्रोल और डीजल

धान की रोपाई और गोमती नदी में खनन कार्य चलने से डीजल और पेट्रोल की मांग बढ़ गई है।

गरुड़ (बागेश्वर)। यात्रा और पर्यटक सीजन जोरों पर चलने से हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बैजनाथ पेट्रोल पंप से ईंधन की मांग एकाएक बढ़ गई है। बुधवार शाम एक बार फिर बैजनाथ के एकमात्र पंप में पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। ईंधन क्रय करने वालों का दिन भर पंप ताता लग रहा है। चमोली जिले के अधिकांश वाहन चालक ईंधन भरने गरुड़ आने को मजबूर है। पंप संचालक पेट्रोल से चलने वाले वाहनों को मात्र 500 रुपये का ईंधन दे रहा है। लोगों ने ईंधन का स्टॉक बढ़ाने की मांग की है।बैजनाथ पेट्रोल पंप में मंगलवार को छह हजार लीटर पेट्रोल और छह हजार लीटर डीजल लेकर हल्द्वानी से पहुंचा। पंप संचालक ने बताया कि यात्रा सीजन, धान की रोपाई और गोमती नदी में खनन कार्य चलने से डीजल और पेट्रोल की मांग बढ़ गई है। एसडीएम हर गिरी/ प्रभारी डीएसओ ने पंप संचालक से हर वाहन चालक को ईंधन देने को कहा है। पंप संचालक से हर रोज हल्द्वानी से ईंधन मंगाने को कहा है। उधर, थराली के पेट्रोल पंप में ईंधन का स्टॉक कम होने से चमोली जिले के अधिकांश वाहन चालक गरुड़ के पंप से ईंधन भरने आ रहे है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581