उत्तराखंड समाचार

प्रवासी उत्तराखंडियों ने चार स्कूलों में आयोजित किया समर कैम्प

बालिकाओं ने गढ़वाली लोकनृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को जीवंत किया।

देहरादून। उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और उत्तराखंड सरकार के प्रवासी उत्तराखंडी सेल की ओर से पौड़ी, टिहरी और अल्मोड़ा के चार स्कूलों में समर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न तरह की शैक्षणिक ओर सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। प्रवासी सेल के प्रभारी सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं के लिए चार जगहों पर इन समर कैम्प आयोजन किया। इसी क्रम में पौड़ी जिले के डबरालस्यूं में पांच से 15 जून के बीच 10 दिवसीय समर कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें छात्र – छात्राओं को बुक रीडिंग, योगा, नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत, पर्यावरण अध्ययन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसी क्रम में पीएम श्री जीआईसी बल्ली  में 16 जून को 10 दिवसीय समर कैम्प का समापन हुआ। जिसमें विद्यालय के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने विविध गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समर कैम्प के दौरान बच्चों ने भाषण, नाटक, नृत्य और कलात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। समापन समारोह में छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण और प्रदूषण, सार्वजनिक भाषण कला और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे विषयों पर ओजस्वी भाषण दिए। बालिकाओं ने गढ़वाली लोकनृत्य के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को जीवंत किया। इसके साथ ही एक बहुसांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति में पंजाबी, बंगाली, राजस्थानी और मराठी संगीत पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। गढ़वाली हास्य नाट्य ने दर्शकों को खूब हँसाया और लोकभाषा की सुंदरता को सामने लाया। इसी तरह अल्मोड़ा जनपद के राजकीय जूनियर हाई स्कूल अल्मोड़ा और रूप ज्योति पब्लिक स्कूल ग्वालकोट में 18 जून से 10 दिवसीय समर कैम्प शुरु हुआ है, जो 28 जून को सम्पन्न हुआ। समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581