उत्तराखंड समाचार

‘अग्निपथ’ भर्ती योजना का दून मे विरोध

युवाओं ने व्यक्त किया अर्धनग्न होकर आक्रोश

देहरादून। ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना के खिलाफ उत्तराखंड के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुआ। देहरादून, हरिद्वार आदि शहरों में रानीतिक और संगठनों के साथ ही बेरोजगार युवाओं ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि  ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना को तत्काल वापस लिया जाए। दून में आज बड़ी संख्या में युवाओं ने परेड ग्राउंड पहुंचकर कर प्रर्दशन किया। युवाओं का कहना है कि योजना से उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। सेना भर्ती के लिए तैयारी में जुटे युवाओं ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं की मांग है कि वह योजना को वापस लें। इससे युवाओं को नुकसान होगा। कई युवा इनमें ऐसे है जो सालों से सेना भर्ती की तैयारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार साल की नौकरी में उन्हें कोई फायदा नहीं है। युवाओं में इस बात को लेकर आक्रोश है कि उनकी भर्तियां रद्द क्यों की गई है। वहीं उनका कहना है कि वह 3 से 4 साल तक तैयारी कर रहे हैं अब 4 साल की नौकरी से उनको क्या फायदा होगा।

अग्निपथ योजना के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल ने तहसील विकासनगर में प्रदर्शन किया। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना निरस्त करने की मांग की।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581