उत्तराखंड समाचारधर्म

मौसम का मिजाज बदला, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

बदरीनाथ धाम की चोटियों पर भी बर्फबारी का सिलसिला जारी

देहरादून। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी होने के चलते यहां यात्रा पर ब्रेक लग गया है। दो दिनों से यहां मौसम खराब होने के चलते ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब में एक फिट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। प्रदेश में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से पहले ही सतर्क रहने की अपील की है। चमोली एसपी श्वेता चौबे ने बताया की श्री हेमकुंड साहिब में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। अभी तक 1-2 फीट बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में रोक गया है। साथ ही ऋषिकेश, श्रीनगर, नगरासू गुरुद्वारे में रुके हुए यात्रियों से अपील है कृपया अभी यात्रा न करें। मौसम साफ होते ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब की तरफ भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581