उत्तराखंड समाचार

नाबालिक युवती को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर संभावित स्थानों को रवाना की गई।

देहरादून, 01 अप्रैल। नाबालिक युवती को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहसपुर निवासी एक महिला द्वारा लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 15 वर्ष को लगभग डेढ साल से शाबिर मलिक पुत्र कामिल मलिक निवासी केदारावाला थाना सहसपुर देहरादून द्वारा पीछा कर परेशान किया जा रहा है। अभियुक्त द्वारा पिछले साल अप्रैल में उनकी पुत्री को डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया था तथा इस संबंध में किसी को बताने पर वादिनी के साथ भी गलत काम करने की उसे धमकी दी थी। जिस कारण उनकी पुत्री काफी डर गयी थी और उक्त घटना के संबंध में उसने किसी को नहीं बताया। पर अब अभियुक्त द्वारा उसे ज्यादा परेशान करने पर उनकी पुत्री द्वारा सारी बाते घरवालों को बतायी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर पर मुकदमा अपराध सख्या 101/24 धारा 376(3) भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर संभावित स्थानों को रवाना की गई। टीम द्वारा आज लाघा रोड शीतला नदी के पुल के पास से अभियोग में वांछित अभियुक्त शाबिर मलिक पुत्र कामिल मलिक निवासी केदारावाला, थाना सहसपुर, देहरादून को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button