उत्तराखंड समाचारक्राइम

पौने दो लाख रुपये की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बागेश्वर : कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने दो युवकों को 18.55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक युवक पहले भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत पौने दो साल की बताई जा रही है।पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने सोमवार को कोतवाली में मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलौना तुनेरा गधेरे से दो व्यक्ति स्मैक लेकर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी। इस दौरान दो लोगों के पास स्मैक बरामद हुई। पुलिस उन्हें स्मैक के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आई। पकड़े गए 30 वर्षीय सुरेश सिंह पुत्र स्व. आन सिंह निवासी द्वारसों तथा 27 वर्षीय बृजेश खेतवाल पुत्र बिशन खेतवाल निवासी आरे हैं। दोनों के कब्जे से 18.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों के विरुद्ध आइपीसी की धारा 8/21, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ ने बताया कि आरोपित सुरेश पहले भी तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसके विरुद्ध एक अन्य चोरी का मामला भी है। यह युवक बेचने के साथ ही स्मैक का सेवन भी करते हैं। इस मौके पर कोतवाल जगदीश ढकरियाल आदि मौजूद थे।एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि दो वर्ष में लगभग दो सौ लोगों को चरस और स्मैक मामले में गिरफ्तार किया है। इस वर्ष 14 लोगों के विरुद्ध स्मैक के मामलों में कार्रवाई की गई है। सोमवार पकड़े गए दोनों आरोपित रुद्रपुर से स्मैक ला रहे थे। उन्होंने एक व्यक्ति का नाम बताया है। वह नंबर बदल-बदल कर स्मैक की तस्करी में लिप्त है। मुखिया भी पुलिस की रडार में है और उसे भी शीघ्र पकड़ा जाएगा। टीम में कांस्टेबल राजेश भट्ट, संतोष सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र कुमार, केदार सिंह, नरेंद्र गिरी आदि शामिल थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581