Uncategorized

सड़क किनारे खड़े छोटा हाथी वाहन को कैंटर ने मारी टक्कर, बालिका की मौत, चार घायल

सूचना के बाद थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी मौके पर पहुंचे

ऋषिकेश : थाना रायवाला क्षेत्र में सोमवार को एक डीसीएम कैंटर वाहन ने सड़क किनारे खड़े छोटा हाथी वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक सात वर्षीय बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया।थाना रायवाला को हेल्पलाइन के जरिए सूचना मिली कि मोतीचूर रायवाला फ्लाईओवर के समीप एक दुर्घटना में एक बालिका की मौत हो गई है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डीसीएम कैंटर की टक्कर से छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार एक बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें हरिद्वार चिकित्सालय भिजवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से वाहन को थाने भिजवाया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दुर्घटना में गोगो (सात वर्ष) पुत्री नरेश निवासी सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर, हरिद्वार की मृत्यु हुई है। कैंटर वाहन के चालक फरीद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोतीचूर फ्लाईओवर पर छोटा हाथी का टायर पंचर हो जाने के कारण चालक टायर बदल रहा था। तभी हरिद्वार की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने छोटे हाथी पर जोरदार टक्कर मार दी। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581