उत्तराखंड समाचार

सहस्त्रधारा घुमने जा रहे पर्यटकों की कार में लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 11 बजे विधानसभा तिराहे के पास एक वाहन में अचानक आग लग गयी।

देहरादून। सहस्त्रधारा घुमने जा रहे पर्यटकों की कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। किसी तरह से पुलिस ने कार सवार लोगों को बाहर निकाल आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 11 बजे विधानसभा तिराहे के पास एक वाहन में अचानक आग लग गयी। जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियाके द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। मौके मिलते ही फायर ब्रिगेड ने वाहन में लगी आग पर काबू पाया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार सवार सभी व्यक्ति बिजनौर से देहरादून सहस्त्रधारा घूमने के जा रहे थे तभी अचानक कार मे आग लग गयी। आग लगने से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। आग के कारणो की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button