उत्तराखंड समाचार

प्रदेश के विकास को केंद्र-राज्य के बीच होगा समन्वय: डा. कल्पना

राज्य सभा सदस्य डा. कल्पना सैनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है

रुड़की : नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य डा. कल्पना सैनी ने कहा कि उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। वह केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगी। ताकि प्रदेश के विकास को गति मिल सके। डा. सैनी का रविवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार की ओर से आर्य कन्या इंटर कालेज के सभागार में बतौर मुख्य अतिथि स्वागत किया गया।

राज्य सभा सदस्य डा. कल्पना सैनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। वह 32 वर्ष तक प्रधानाचार्य रही हैं, शिक्षा व्यवस्था को बहुत नजदीक से देखा है। इसलिए शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में सक्रियता के साथ कार्य करेंगी। इससे पूर्व संगठन पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद डा. कल्पना सैनी को शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डा. अनिल शर्मा ने कहा कि डा. कल्पना सैनी के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने से पूरा शिक्षक समाज गौरवान्वित हुआ है। डा. कल्पना बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व की धनी हैं। जो उच्च सदन के सदस्य के रूप में सर्वथा योग्य और क्षमतावान हैं। डा. शर्मा ने आशा व्यक्त की है कि वह शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षक हित में अग्रणी होकर कार्य करेंगी। संघ के संरक्षक भोपाल सिंह सैनी ने कहा कि अपनी प्रतिभा के बल पर डा. कल्पना सैनी सार्वजनिक क्षेत्र में बहुत लंबा सफर तय करेंगी। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि संगठन को डा. कल्पना सैनी का सदैव स्नेहिल मार्गदर्शन मिला है और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी मिलता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, जिला मंत्री जितेंद्र सिंह पुंडीर, जिला कोषाध्यक्ष मैनपाल सिंह, प्रधानाचार्य घनश्याम गुप्ता, संजय गर्ग, डा. दीपक शर्मा, महावीर सिंह, पुष्पा चौधरी, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कुंवर पाल सिंह चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी, प्रबंध समिति सदस्य सावित्री मंगला एवं हरिमोहन गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक वीरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष युद्धवीर सिंह एडवोकेट, प्रधानाचार्य चन्द्रप्रभा, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार कटारिया आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581