उत्तराखंड समाचारदेशराजनीति

सदस्यता अभियान को विस्तार देने की रणनीति पर चर्चा

घर-घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाने की आवश्यकता पर बल

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को नई ऊंचाई देने के लिए कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने वार्ड नंबर 34 गोविंदगढ़ राजीव कॉलोनी में सदस्यता अभियान को विस्तार देने की रणनीति पर चर्चा की और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान को गति देने के लिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता इस सदस्यता पर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्र को सशक्त करने में योगदान दे राह है। उन्होंने घर-घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराने की सलाह दी।  भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि अंत्योदय और गरीब कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की इस राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान से जुड़कर लोग राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा सदस्यता अभियान के तहत राजकुमार तिवारी  ने बूथ संख्या 130 पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का काम किया। उन्होंने भाजपा परिवार में नए सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button