उत्तराखंड समाचार

नैनीताल में गहरी खाई में गिरा जिओ कंपनी का वाहन, दो की मौत, तीसरा बरेली रेफर

शहर के समीपवर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र में शनिवार देर रात जिओ कंपनी का वाहन गहरी खाई में गिर गया।

नैनीताल : शहर के समीपवर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र में शनिवार देर रात जिओ कंपनी का वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक समेत सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। जहां से पुलिस को दो लोगों की मौत हो गई है। टीम रेस्क्यू कर रही है। जानकारी के मुताबिक जिओ कंपनी में कार्यरत रुद्रपुर और हल्द्वानी निवासी कर्मचारी शनिवार देर रात भवाली से एक्सयूवी वाहन संख्या यूके 04टीबी- 2367 से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इस दौरान बेतालघाट निवासी सतपाल आर्य वाहन चला रहा था। जबकि वाहन में रुद्रपुर निवासी अजय राणा, पप्पू कश्यप, हल्द्वानी निवासी विरेंद्र और ओखलकांडा निवासी चंदन बैठे हुए थे। ज्योलीकोट से कुछ आगे जाने पर संकरे मोड़ में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर गया। करीब रात 12 बजे राहगीरों ने ज्योलीकोट पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ दो घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद तत्काल पांचों घायलों को 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में पप्पू कश्यप विरेंदर और चंदन गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन दोनों की मौत हो गई है। वहीं, वीरेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही। उसे बरेली रेफर कर दिया है।इसके अलावा दूसरी घटना में भी खाई में वाहन गिरने से एक की मौत हो गई है। ज्योलीकोट के पास ही कार 50 फीट गहरी खाई में गिरने से बिहार निवासी अनिल साह 49 पुत्र परमेश्वर साह की मौत हुई है। वह बिहार से द लेडी किलर फिल्म की शूटिंग में मजदूरी के काम के लिए आया था। हादसा चालक के नशे में धुत होने से हुआ। चालक कोटाबाग निवासी सुरेंद्र बिष्ट है। उसे मामूली चोट आई।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581