उत्तराखंड समाचारक्राइम

बाजपुर में विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप

एक व्यक्ति ने न्यायालय के माध्यम से दो लोगों के खिलाफ थाना केलाखेड़ा में मुकदमा दर्ज करवाया है।

बाजपुर : विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने न्यायालय के माध्यम से दो लोगों के खिलाफ थाना केलाखेड़ा में मुकदमा दर्ज करवाया है।न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिविजन) बाजपुर में दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम गणेशपुर थाना केलाखेड़ा तहसील बाजपुर निवासी उदयपाल सिंह पुत्र लाल सिंह ने कहा है कि करीब दो साल पहले विदेश (कनाडा) का बीजा लगवाने के लिए उसने कोर्ट रोड जसपुर खुर्द काशीपुर निवासी मो.इस्लाम पुत्र छुट्टन व उसके बेटे मो.कामरान को आठ लाख रुपये दो बार में दिए थे।आरोप है कि पैसे दिए दो साल बीतने के बावजूद भी आज तक इन लोगों ने बीजा नहीं लगवाया है और ना ही उसे विदेश भिजवाया है, जबकि उसका पासपोर्ट व अन्य कागजात भी आरोपितों के पास हैं। पैसों व कागजातों के लेन-देन के लिए कई बार पंचायत भी हो चुकी है, परंतु अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है।31 मार्च को आरोपितों से अपने पासपोर्ट एवं आठ लाख रुपये की मांग की गई तो दोनों आग-बबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं अपने 4-5 अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट पर उतारू हो गए।प्रार्थना पत्र में यह भी कहा है कि उसने 31 मार्च को केलाखेड़ा थाना व एक अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई थी, मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के क्रम में नामजद दोनों आरोपित बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581