उत्तराखंड समाचारराजनीतिविदेश

शवों की तलाश के लिये जारी रहा सर्च अभियान

आज पीएचसी त्यूनी मोर्चरी में उक्त बरामद शवों का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम किया गया

देहरादून। त्यूनी पुल के पास एक चार मंजिला घर में हुई अग्निकांड की घटना में गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु त्यूणी पुलिस, फायर सर्विस/एसडीआरएफ द्वारा चलाए गए रैस्कयू अभियान में देर रात्रि दो बच्चों के अधजले शव बरामद हुए जिन्हें मोर्चरी अस्पताल त्यूणी में रखा गया था। आज पीएचसी त्यूनी मोर्चरी में उक्त बरामद शवों का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों द्वारा बरामद शवों की शिनाख्त अधिरा पुत्री विकेश निवासी ग्राम भाटगढी थाना त्यूनी जनपद देहरादून उम्र करीब 5 वर्ष व सोनम पुत्री त्रिलोक निवासी जाकटा निनूस थाना व तहसील त्यनी जनपद देहरादून उम्र 9 वर्ष के रूप में की गई इसके अतिरिक्त एक अन्य शवअंग की शिनाख्त समृद्धि पुत्री जय लाल निवासी बिकटाड थाना नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में की गई। अन्य शवों की तलाश हेतु एसडीआरएफ के साथ सर्च अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button