उत्तराखंड समाचार

लेडी किलर फिल्म की शूटिंग में आए मजदूर की वाहन दुर्घटना में मौत, दूसरा घायल

हादसे में वाहन चालक समेत एक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नैनीताल। शहर के समीपवर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक बोलेरो वाहन 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक समेत एक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान कर घायल को खाई से निकाल कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से बिहार निवासी मृतक नैनीताल के आर्माडेल होटल में लेडी किलर फ़िल्म की शूटिंग के लिए शूटिंग स्टाफ के तौर पर काम करने आया था।जानकारी के मुताबिक कोटाबाग निवासी सुरेंद्र बिष्ट शहर के होटल आर्माडेल होटल का वाहन चलाते हैं। शनिवार रात वह किसी काम के चलते होटल के वाहन संख्या यूके 04एम-0984 से हल्द्वानी गए हुए थे। इस दौरान उनके साथ होटल कर्मचारी मूल रूप से बिहार के खगड़िया निवासी अनिल साह भी मौजूद था। सुबह तड़के करीब तीन बजे दोनों हल्द्वानी से नैनीताल की ओर लौट रहे थे।ज्योलीकोट से थोड़ा ऊपर नंबर वन बैंड के समीप सामने से तेज गति वाहन आने के कारण उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के दौरान सुरेंद्र तो कूद गया मगर अनिल शाह वाहन के साथ ही गहरी खाई में जाकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद ज्योलीकोट चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल साह को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि होटल संचालक और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वाहन चालक सुरेंद्र बिष्ट भी चोटिल होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581