उत्तराखंड समाचार

शहर की दर्जनभर कालोनियों में छह घंटे गुल रही बिजली

भीषण गर्मी के बीच रुड़की शहर में बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

रुड़की: शहर की दर्जनभर कालोनियों में छह घंटे बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं निगम की ओर से पूरे शहर में दो घंटे की इमरजेंसी रोस्टिग भी की गई है। बिजली कटौती के साथ ही शहर में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

भीषण गर्मी के बीच रुड़की शहर में बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को रामनगर बिजलीघर में आग लगने से खराबी आ गई थी। ऊर्जा निगम की ओर से बिजलीघर की मरम्मत शुरू कर दी गई थी। इसके चलते सुबह 11 बजे से रुड़की शहर के पुरानी तहसील, पश्चिमी अंबर तालाब, रामनगर, मोहल्ला काननूगोयान, सालियर, रामपुर समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इस संबंध में ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने बताया कि बिजलीघर की मरम्मत करने एवं पावर को रिस्टोर करने में समय लग गया। वहीं दूसरी ओर रुड़की शहर में सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक आकस्मिक कटौती से परेशानी हुई। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता हिमांशु त्यागी ने बताया कि लो वोल्टेज एवं बार-बार कटौती के कारण ओवरहेड वाटर टैंक नहीं भर पा रहे हैं। इससे शहरवासियों को पानी कम मिल रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581