उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम

10 हजार की इनामी महिला नाम बदल कर रही थी काम, गिरफ्तार

मानव तस्करी और पोक्सो के मामले में एक साल से फरार चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

झबरेड़ा: मानव तस्करी और पोक्सो के मामले में एक साल से फरार चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला नाम बदलकर एक फैक्ट्री में काम कर रही थी। इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार महिला का पति उत्तर प्रदेश में होमगार्ड रह चुका है। महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।

वर्ष 2021 में झबरेड़ा क्षेत्र निवासी एक किशोरी को तीन युवक बहला-फुसालकर अपने साथ ले गए थे। किशोरी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आरोपित फरार हो गए थे। इसी दौरान किसी काम से दिल्ली आई सुमन निवासी सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर, उप्र को किशोरी रेलवे स्टेशन पर घूमती मिली। सुमन उसे अपने साथ घर ले आई। उस समय सुमन का पति नरेश उत्तर प्रदेश होमगार्ड में तैनात था। सुमन और उसके पति नरेश ने किशोरी को अपने एक परिचित से पैसे लेकर शादी करवा दी। इसी बीच झबरेड़ा पुलिस ने किशोरी को बरामद कर होमगार्ड नरेश और उसे घर से बहला-फुसलाकर ले जाने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार किया था। जबकि, मामले में सुमन फरार चल रही थी। सुमन पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले की जांच कर रहे झबरेड़ा थाना प्रभारी संजीव थपलियाल को सूचना मिली कि सुमन रावली महदूद थाना सिडकुल में नाम बदलकर रह रही है और एक फैक्ट्री में अपनी पहचान छिपाकर काम कर रही है। इस सूचना पर पुलिस ने शनिवार को सुमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581