उत्तराखंड समाचारक्राइम

युवती की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ युवती के भाई ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रहनी वाली युवती की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ युवती के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दिन में आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। गत शाम प्रेमनगर थाने पहुंचे एक युवक ने पुलिस को हैरान कर दिया था। उसने अपना नाम सुमित (25) पुत्र यशपाल निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर बताया। उसने कहा कि वह सोनिया (32) निवासी फुगाना थाना भैरव कला जिला मुजफ्फरनगर यूपी के साथ विंग सात निकट पावर हाउस, मोहकमपुर में किराये पर रहता था। उसने सोनिया की हत्या कर दी। उसके कहे अनुसार थाना पुलिस विंग साथ स्थित किराये के कमरे में पहुंची। यहां देखा तो युवती का शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। उसकी नाक से खून भी निकला हुआ था। पुलिस ने एफएसएल टीम मौके पर बुलाई। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर दून बुलाया। दून में मृतका के भाई जितेंद्र ने मंगलवार तड़के आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस हिरासत से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ नैनवाल ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

सुमित और सोनिया बीते सितंबर 2021 से झाझरा स्थित एक कमरे में रह रहे थे। सुमित वसंत विहार स्थित एक होटल में नौकरी करता है। जबकि, सोनिया बच्चों को बॉक्सिंग सिखाती थी।  पुलिस के मुताबिक दोनों की मुलाकात झाझरा स्थित एक संस्थान के बाहर हुई थी। वहां युवक और युवती दुकान लगाते थे। दोनों फल और जूस बेचते थे। इस दौरान दोनों की प्रेम कहानी परवान चढ़ी और साथ में रहने लगे। हालांकि, दोनों की प्रेम कहानी में कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक सुमित ने बताया कि वह सोनिया से शादी करना चाहता था। वह शादी से इनकार करती थी और परिजनों के पास भी नहीं जाने देती थी। सोनिया बात-बात पर एग्रेसिव कर परेशान कर रही थी। सोमवार दोपहर भी दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद सुमित ने सोनिया की हत्या कर दी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button