उत्तराखंड समाचारक्राइम

शराब तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही,

शराब तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून, 12 मई। शराब तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस ने अपनी कार्यवाही आज भी जारी रखी। दून पुलिस ने ऑल्टो कार से देशी शराब की तस्करी करते हुये एक अभियुक्त सुमित यादव पुत्र संजय यादव निवासी निकट नारी निकेतन दीप नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के कब्जे से 08 पेटी देसी शराब बरामद हुई हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर अवैध मादक पदार्थो, शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिये  सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर फाटक के पास से एक अभियुक्त को ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर यूए 07एस 6904 में कुल 08 पेटी देशी शराब माल्टा की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी श्यामपुर, हेड कांस्टेबल अमित राणा, कांस्टेबल दिनेश मेहर, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल शीशपाल शामिल थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581