उत्तराखंड समाचार

चुनावी नतीजों से बाद सियासी पारे के साथ बढ़ेगी तपिश, अगले सप्ताह के लिए ये आया पूर्वानुमान

10 मार्च को परिणाम आने के बाद सियासी उठापटक और तेज होगी

हल्द्वानी : चुनाव के नतीजे आने से पहले सियासी पारा गरमाने लगा है। 10 मार्च को परिणाम आने के बाद सियासी उठापटक और तेज होगी। इधर, मौसम भी अब शुष्क हो चला है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश की संभावना से इन्कार किया है। ऐसे में शुष्क मौसम तापमान और बढ़ाएगा। कुमाऊं के तराई में सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ आने की खास संभावना नहीं है। पछुवा हवाएं तापमान बढ़ाएगी। होली के आसपास तराई में तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हल्द्वानी का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर पहुंचने लगेगा। फिलहाल पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी से राहत रहेगी। मार्च अंतिम सप्ताह से न्यूनतम तापमान में भी तेजी आने लगेगी। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्र में सुबह-शाम की ठंड भी गायन हो जाएगी। इस समय नैनीताल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व चम्पावत का 6 डिग्री के करीब बना हुआ है।

हल्द्वानी         26.2            17.2

पंतनगर          29.0             13.4

नैनीताल          17.5            10.8|

मुक्तेश्वर         18.2             8.7

अल्मोड़ा           26.2             8.1

चम्पावत          20.7            6.0

पिथौरागढ़         24.8           11.1

बागेश्वर            27.0           10.8

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581