उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम

रुद्रपुर में पांच लाख के नशीले इंजेक्शन के साक कार सवार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है,

रुद्रपुर : मुरादाबाद से ब्रोफिन, डायजापॉम और एबिल के नशीले इंजेक्शन लाकर तस्करी कर रहे ट्रांजिट कैंप निवासी युवक को पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार किया है। उसके पास तस्करी में प्रयुक्त कार के साथ ही 1473 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।रुद्रपुर आने से पहले रास्ते में ही तस्कर ने बिलासपुर क्षेत्र में 627 इंजेक्शन भी बेचे थे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, जबकि उसे नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले मुरादाबाद निवासी तस्कर की तलाश में पुलिस और एसओजी जुट गई है।सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली कि यूपी से कार में नशीले इंजेक्शन की तस्करी की जा रही है। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एडीटीएफ प्रभारी कमाल हसन, एसआइ ललित बिष्ट पुलिस टीम के साथ रामपुर रोड पर बराड़ कालोनी तिराहा पर पहुंच गई। जहां पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी।चेक‍िंंग के दौरान रामपुर की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख कार सवार वापस मुड़ने लगा तो घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें पांच लाख रुपये कीमत के डायजापॉम, एबिल और ब्रोफीन के 1473 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा निवासी गुरुपाल सिंह उर्फ मंगा पुत्र सुखविंदर सिंह बताया।बताया कि वह नशीले इंजेक्शन तेवरखास, बिलारी, मुरादाबाद निवासी सरफराज उर्फ मामू से लाता है। बताया कि कुछ दिन पहले वह मामू से 2100 नशीले इंजेक्शन लाया था, जिसमें से उसने 627 इंजेक्शन रामपुर, बिलासपुर क्षेत्र में बेच दिए हैं। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि गुरुपाल सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि नशीले इंजेक्शन के सप्लायर सरफराज उर्फ मामू की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581