उत्तराखंड समाचारक्राइम

सिडकुल निर्माण कार्यों में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच पूरी, एसआइटी को सौंपी गई रिपोर्ट

25 फाइलों की जांच तकनीकी टीम की मदद से होनी थी

रुद्रपुर : सिडकुल (स्‍टेट इन्‍फ्रास्‍टक्‍चर एंड इंडस्‍ट्रियल डेवलेपमें कार्पोरेशन उत्‍तराखंड लि.) निर्माण कार्यों में हुई अनियमितता की जांच कर रही तकनीकी टीम ने 25 फाइलों की जांच पूरी कर ली है। जिसके बाद रिपोर्ट एसआइटी को सौंप दी है। एसआइटी अधिकारियों के जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद जल्द आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएंगी।सिडकुल में हुए निर्माण कार्यों, नियुक्ति और कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की आड़ में करोड़ों का घोटाला हुआ था। आडिट रिपोर्ट मिलने के बाद एसआइटी ने शौचालय, पार्क के मुख्य द्वार, फव्वारों समेत बिजली पोल, सड़क निर्माण, मिट्टी भरान, नालियों और फुटपाथ समेत 112 फाइलों की जांच शुरू कर दी थी।इस दौरान निर्माण कार्यों में मिली अनियमितता की जांच के लिए एसआइटी की मदद के लिए ऊर्जा निगम और लोनिवि की तकनीकी टीम का भी गठन किया गया था। जिसमें 112 फाइलों में से 87 की जांच पूरी हो चुकी थी। जबकि 25 फाइलों की जांच तकनीकी टीम की मदद से होनी थी। करीब डेढ़ साल से अधिक समय तक तकनीकी टीम ने अलग अलग बिंदुओं पर जांच की।जांच पूरी होने के बाद तकनीकी टीम ने रिपोर्ट तैयार कर एसआइटी को सौंप दी है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सिडकुल निर्माण कार्य में हुए घोटाले की जांच के लिए तकनीकी टीम की जरूरत महसूस हुई थी। जिसके बाद टीम ने 25 फाइलों की जांच पूरी कर रिपोर्ट एसआइटी को सौंप दी है। रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है, इसके बाद इसे उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581