उत्तराखंड समाचारक्राइम

रुद्रपुर में युवती का पर्स लूटने वाला उचक्का गिरफ्तार, नशे का है आदी, भेजा गया जेल

रुद्रपुर में युवती का पर्स झपटने वाले स्कूटी सवार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रुद्रपुर : भूरारानी, रुद्रपुर में युवती का पर्स झपटने वाले स्कूटी सवार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने लूट के चार हजार नकदी, मोबाइल और चेकबुक बरामद कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर आरोपित को जेल भेज दिया है। आरोपित नशे के लिए वह लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि दो जून को भूरारानी निवासी प्रियंका बाजार की ओर से घर को जा रही थी। इसी बीच भूरारानी रोड पर स्कूटी सवार ने उसका पर्स झपट लिया था। पर्स में 15 हजार की नकदी, मोबाइल, चेक बुक समेत अन्य कागजात थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर स्कूटी सवार बदमाश की तलाश शुरू कर दी थी।सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें स्कूटी सवार कैद मिला। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित आदर्श कालोनी क्षेत्र में है। जिसके बाद कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी, एसआइ राजेंद्र प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ आदर्श कालोनी पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम आदर्श कालोनी, वार्ड नंबर 30 निवासी अमित पुत्र राजपाल सिंह बताया। बताया कि वह नशे के लिए चोरी और लूट जैसी वारदात करता है। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूट का पर्स के साथ ही मोबाइल, चार हजार की नकदी बरामद करते हुए लूट में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली। सीओ सिटी ने बताया कि अमित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581