उत्तराखंड समाचारक्राइम

हल्द्वानी में उधारी के 500 रुपये मांगने पर बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

16 दिन इलाज के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई

हल्द्वानी: उधारी के 500 रुपये मांगने पर पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति को पीट दिया था। डा. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में 16 दिन इलाज के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इस पर स्वजनों ने एसटीएच में हंगामा काटा और पुलिस से आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की हैमल्लागोरखपुर निवासी मुकेश बेलवाल ने बताया कि उसके चाचा गिरीश बेलवाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। नवाबी रोड निवासी राकेश गांधी ने कुछ समय पहले उनसे 500 रुपये उधारी में लिए थे। लेकिन रुपये वापस नहीं किए। 18 मई को राकेश ने रुपये लेने के लिए उसके चाचा को अपने घर पर बुलाया।गिरीश बेलवाल के घर पहुंचते ही राकेश व उसके दो बेटों ने मारपीट कर दी। इस दौरान उनके शरीर व हाथ पैर में गंभीर चोट आई। तभी से उनका एसटीएच में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। गिरीश की मौत से आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के स्वजनों को शांत कराया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले में पिता-पुत्र के विरुद्ध कुछ दिन पहले मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज था। उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है। मौत के बाद धाराओं को हत्या का बदला जाएगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581