उत्तराखंड समाचार

नहर में डूबे दिल्ली के युवक का शव बरामद

लक्ष्मणझूला पुलिस ने शव कोपोस्टमार्टम के दिया लिए एम्स है।

देहरादून। चीला शक्ति नहर में डूबे दिल्ली के एक युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है, दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। बैराज जलाशय के फाटक बंद होने के कारण नहर में अत्यधिक पानी था। पुलिस के आग्रह पर गुरुवार को बैराज के फाटक खोले गए। जिससे नहर में पानी कम होने के बाद एसडीआरएफ के गोताखोर ने युवक के शव को बरामद किया। लक्ष्मणझूला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के दिया लिए एम्स है। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के अंतर्गत बीते सोमवार को चीला शक्ति नहर में दिल्ली के दो युवक डूब गए थे। एसडीआरएफ टीम ने युवकों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया था। एसडीआरएफ के उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सर्च अभियान के चौथे दिन नहर में डीप डाइविंग कर युवकों की तलाश की गई। एसडीआरएफ के जवान मातबर सिंह नहर के तल में उतरे। चीला पावर हाउस के पास एसडीआरएफ जवान को एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान प्रमोद (25 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार, निवासी नगली बिहार, थाना नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं दूसरे युवक पंकज (25 वर्ष) पुत्र अनूप सिंह निवासी सेक्टर 16 बी, द्वारिका, बीएसएफ फ्लैट नंबर 162, नई दिल्ली की तलाश की जा रही है। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि मृतक प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश बैराज में अनुरक्षण का कार्य चल रहा है। इस कारण बैराज के सभी फाटक बंद थे, सारा पानी नहर में छोड़ा गया था। जिससे सर्च अभियान प्रभावित हो रहा था। गुरुवार को बैराज के फाटक खोले गए, पानी कम होने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581