उत्तराखंड समाचार

चीला रेंज में कीचड़ से पांच घंटे बंद रहा सफारी ट्रैक

पार्क कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर इसे दुरुस्त किया।

लालढांग : राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज का सफारी ट्रैक मंगलवार को पांच घंटे तक बंद रहा है। बारिश के कारण पूरा मार्ग कीचड़ से सन गया था। बाद में पार्क कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर इसे दुरुस्त किया।

पहाड़ समेत मैदानी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई लेकिन कुछ समय बाद मौसम साफ हो गया। इससे जहां तपती गर्मी से राहत मिली वहीं अंधड़ से कई जगह नुकसान भी हुआ। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज भी इससे प्रभावित रही। ट्रैक में कीचड़ जमा होने से पर्यटक कुछ समय तक सफारी का लुत्फ नहीं उठा पाए। सुबह पांच बजे से कीचड़ हटाने में जुटे पार्ककर्मियों ने कड़ी मेहनत कर दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक को चलने लायक बनाया। इसके बाद जंगल की सफारी शुरू हो सकी। वन क्षेत्राधिकारी चीला रेंज अनिल पैन्यूली ने बताया कि ट्रैक पर कुछ स्थानों पर चिकनी मिट्टी आने से आवाजाही में दिक्कतें हुई। जिसे दुरुस्त करा लिया गया है।

जानवरों और जंगल के लिए सौगात बनी बारिश : वहीं दो दिन से हो रही बारिश जंगली जानवरों और जंगल के लिए सौगात का काम कर गई। रवासन यूनिट प्रभारी प्रमोद ध्यानी ने कहा कि बारिश से अब जंगल की आग का संकट खत्म हो गया है। जमीन में नमी के कारण अब आग विकराल रूप धारण नहीं कर सकेगी। श्यामपुर रेंजर यशपाल सिंह राठौर ने कहा कि जंगल में बनाए गए वाटर होल पानी लबालब भर चुके हैं इससे अब जंगली जानवर पानी की तलाश में गंगा की ओर रुख नहीं करेंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581