उत्तराखंड समाचार

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम

परेड ग्राउंड में ही अस्थायी हेलीपैड बनाया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा।

देहरादून। बुधवार को उत्तराखंड राज्य के 12 वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के साथ परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे। बुधवार को परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंच को जीरो जोन घोषित करते हुए एसपीजी के हवाले कर दिया गया है। किसी को भी मंच तक पहुंचने की इजाजत नहीं है। परेड ग्राउंड में ही अस्थायी हेलीपैड बनाया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए परेड ग्राउंड में तैयारियां चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581