उत्तराखंड समाचारक्राइम

एक संयुक्त टीम बनाकर जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

अवैध खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,42 खनन डंपर वाहन किये सीज

देहरादून। पुलिस उपहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिशानिर्देशो पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास नगर के नेतृत्व में संयुक्त टीमे गठित कर संयुक्त टीमो द्वारा चैकिंग कर खनन सामग्री ढोने में अनियमितता पाए जाने पर अवैध खनन मे 42 डंम्पर सीज किये गये व 64 वाहनो के विरुद्द मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दून पुलिस अवैध खनन तथा खनन सामग्री को अवैध तरीके से परिवहन करने एवं अनियमितता बरतने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहीं हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में रात्रि मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पछुआ दून मे पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास नगर के साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर, थानाध्यक्ष थाना सहसपुर, थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई एवं संबंधित चौकी प्रभारियों के साथ एक संयुक्त टीम बनाकर जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे अभियान के दृष्टिगत विकास नगर, सहसपुर, एवं सेलाकुई क्षेत्र में कुल 106 वाहन डंम्परो को चैक किया गया, जिसमें से 42 वाहन डंपर चालको द्वारा अनियमितता बरते जाने पर अवैध खनन सामग्री परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर सीज किया गया तथा 64 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की कर सीज किए गए।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581