उत्तराखंड समाचार

राजदूतों ने की राज्यपाल से मुलाकात

देशों की 15 महिलाओं को उत्तराखंड भ्रमण पर आमंत्रित किया जा सकता है।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से राजभवन में स्लोवेनिया और ताजिकिस्तान में भारत के राजदूतों श्रीमती नम्रता कुमार तथा श्री विराज सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य तथा स्लोवेनिया और ताजिकिस्तान के मध्य विभिन्न प्रकार के तकनीकी कौशल ज्ञान विज्ञान के आदान-प्रदान पर विशेष बातचीत हुई। राज्यपाल ने स्लोवेनिया में राजदूत नम्रता कुमार और ताजिकिस्तान में राजदूत श्री विराज सिंह से अनुरोध किया कि उत्तराखंड के महिलाओं के साथ स्लोवेनिया और ताजिकिस्तान की महिलाओं के मध्य ज्ञान विज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान हेतु कार्यक्रम प्रारंभ किया जाए। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि उत्तराखंड से कुल 15 महिलाएं जिनमें 5 स्कूली छात्राएं, 5 विश्व विद्यालय की छात्राएं तथा स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाएं शामिल हों, उन्हें स्लोवेनिया और ताजिकिस्तान में अनुभव के आदान-प्रदान हेतु भेजा जा सकता है तथा उनके सापेक्ष इन देशों की 15 महिलाओं को उत्तराखंड भ्रमण पर आमंत्रित किया जा सकता है। राज्यपाल ने दोनों ही राजदूतों से इस दिशा में योजना बनाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय और उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के साथ भी दोनों देशों को तकनीकी एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान शुरू करने का सुझाव दिया।

राज्यपाल ने कहा कि स्लोवेनिया और ताजिकिस्तान से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड के होमस्टे के बारे में भी बताया जाए। इस अवसर पर राज्यपाल ने दोनों ही अतिथियों से विभिन्न वैश्विक विषयों, प्राकृतिक जैविक खेती, जड़ी बूटी और औषधीय पादपों तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button