उत्तराखंड समाचार

दिनेशपुर : मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही 10वीं की छात्रा फंदे से लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम करा रही है।शक्तिफार्म निवासी शुभ्रांशु सरकार की 16 वर्षीय पुत्री खुशी दो साल से वार्ड नंबर सात हरि मंदिर के पास, दिनेशपुर में अपने मामा उमेश नस्कर के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वर्तमान मे वह गूलरभोज स्थित गुरुकुल इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार रविवार की शाम को छात्रा अपने मामा के घर बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में गिरी पाई गई।इस पर उसे तत्काल रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर देर रात को छात्रा के माता-पिता व दादा व अन्य स्वजन दिनेशपुर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद देर रात पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया था। देर रात मृतका के दादा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर घटना को संदिग्ध बताते हुए मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने की मांग की थी। बताया जा रहा है किपुलिस को छात्रा की डायरी से एक सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा में पानी की कई दिनों से समस्या बनी हुई है।

हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा में लोगों को आधा घंटा भी पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे गैस गोदाम रोड के आसपास करीब दस हजार से अधिक आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी की व्यवस्था निजी टैंकरों से करनी पड़ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा में पानी की कई दिनों से समस्या बनी हुई है। पानी सुबह करीब सात बजे आता है। वह भी आधे घंटे में ही बंद हो जाता है। इस दौरान पानी का प्रेशर भी काफी कम रहता है। जिससे सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। जिस वजह से निजी टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई है, परंतु हर बार आश्वासन ही मिलता है।अब लो वोल्टेज के कारण ओवरहेड टैंकों को भरने में दिक्कत बताई जा रही है। वहीं, सिंचाई विभाग के बचीनगर नलकूप को ठीक करने का काम चल रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि लोगों की शिकायतों को सुना जा रहा है। जिन्हें दूर करने के लिए वह कई बार खुद मौके पर जा रहे हैं। जल्द प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581