उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने किया सम्मान समारोह आयोजित

छात्र छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

देहरादून। आज इंद्रेश नगर वाल्मीकि सामुदायिक भवन देहरादून में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा महानगर देहरादून की और से इंटर एवं हाई स्कूल मे प्रथम श्रेणी एवं उच्च अंको से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान वाल्मीकि एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय अध्यक्ष मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह मे श्री मकवाना ने इंटर एवं हाई स्कूल में उच्च अंको से उत्तीर्ण प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने वाल्मीकि समाज से आह्वान किया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताएं मंत्रों शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो के मूल मंत्र को जीवन में आत्मसात करें। हमको भी अपने समाज के विकास के लिए बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलानी होगी, ताकि वाल्मीकि समाज भी राष्ट्र की मुख्यधारा में सम्मिलित हो सके तथा विकास के अवसर प्राप्त हो सके। मेधावी छात्र छात्राओं को अपने संबोधन में मकवाना ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का उदाहरण दिया जिन्होंने तमाम विपरीत परिस्थितियों और सामाजिक भेदभाव की परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए। जिसके कारण उनको कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा सिंबल ऑफ नॉलेज के रूप में सम्मानित किया गया। भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने देश का संविधान लिखते हुए महिला मजदूर अनुसूचित वंचित समाज पिछड़ों अल्पसंख्यकों सभी वर्गों के कल्याण के लिए संविधान में व्यवस्थाएं की। छात्र छात्रों को देश के अन्य महापुरुषों के जीवन से भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है तभी उनका भविष्य उज्जवल हो पाएगा। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा स्किल डेवलपमेंट नई शिक्षा नीति को भी समझ कर उसके अनुसार आगे बढ़ने के लिए अंगीकार करना है। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 80% अंकों से उत्तीर्ण छात्रों के लिए छात्रवृत्ति दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए समाज के सफल छात्रों को इसके बारे में जानकारी दें। सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ-साथ डॉ आशीष कुमार प्रोफेसर जो वाल्मीकि समाज से संबंधित हैं को भी सम्मानित किया। इंद्रेश नगर जटिया मोहल्ले की अनुसूचित समाज की बेटी को चिकित्सक बनने पर उनकी माता को भी सम्मानित किया। कुमारी हर्षिता खजुवाल जिनको इंटर में 93% अंक प्राप्त हुए तथा प्रदेश में 21 में स्थान प्राप्त किया को सम्मानित किया। इसके अलावा कुमारी दीपांशी कुमारी, रिया सौदाई, कुमारी ज्योति, कुमारी अंजली, कुमारी तनिष्का, कुमारी कनिष्का, कुमारी प्रियांशी, कुमारी ईशा, प्रियांश, निखिल पाचा, तरुण कुमार, मनीष, अजय, वंश, कुमारी प्रियांशी, आर्यन आदि लगभग 30 छात्रों एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं खजान दास विधायक प्रतिनिधि विशाल कुमार गुप्ता, राजेंद्र केसला प्रदेश अध्यक्ष मोर्चा, मनोज कुमार जाटव क्षेत्रीय पार्षद, श्रीमती नीतू वाल्मीकि पार्षद एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, विशाल कुमार पार्षद एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, राजेश राजोरिया राष्ट्रीय महामंत्री वाल्मीकि मोर्चा एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, राजेंद्र मोहन केसला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राकेश वाल्मीकि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, मदन बाल्मीकि प्रदेश प्रमुख महामंत्री, नीरज नागलिया प्रदेश महामंत्री, राजीव राजोरी प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल खजवाल, कार्यक्रम संयोजक एवं महानगर महामंत्री संयम कुमार को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464