उत्तराखंड समाचार

हरिद्वार जिले में आंधी ने ले ली दो की जान

नारसन के ब्रह्मपुर जट गांव निवासी सुदेश (38) घर के बाहर काम कर रहा था।

नारसन/लक्सर: हरिद्वार जिले में आंधी जानलेवा साबित हुई। नारसन क्षेत्र के बह्मपुर जट गांव में रात को आई तेज आंधी की वजह से मकान की टीन उखड़कर एक ग्रामीण को लग गई। इसमें ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि लक्सर में सुल्तानपुर से गांव बिजोपुरा लौट रहे बाइक सवार युवक के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

नारसन के ब्रह्मपुर जट गांव निवासी सुदेश (38) घर के बाहर काम कर रहा था। इसी बीच तेज आंधी आ गई, तभी लोहे की टीनशेड उखड़ गई और उसके ऊपर आ गिरी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद ही सुदेश की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक टीम गांव में पहुंची। ग्रामीणों को बताया गया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, लेकिन स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और अंतिम संस्कार कर दिया। रुड़की तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि गांव में टीम गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि ग्रामीण की मृत्यु का कारण क्या रहा है। वहीं, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बिजोपुर गांव निवासी सुमित रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ही सुल्तानपुर रिश्तेदारी में गया था। सोमवार सुबह करीब चार बजे सुल्तानपुर से गांव लौट रहा था तभी लक्सर में चौधरी पेट्रोल पंप के पास तेज आंधी में एक पेड़ उसके ऊपर गिर गया। सुमित के सिर पर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर स्वजन में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581