उत्तराखंड समाचारक्राइम

चोरी की तीसरी वारदात इन्हीं गांव से सटे करनपुर गांव में हुई।

घर के आंगन में सो रही दो महिलाओं के सोने के कुंडल और चेन झपटी

लक्सर: कर्णपुर और मोहम्मदपुर गांव में बदमाश घर के आंगन में सो रही दो महिलाओं के कुंडल और गले की चेन खींचकर भाग गए। वहीं करणपुर गांव में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक साथ हुई तीन वारदातों को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

खानपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी सुशील चौधरी उनकी माता साधना और बच्चे घर के आंगन में सो रहे थे। रात्रि करीब दो बजे अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसा और आंगन में सो रही उनकी माता साधना देवी का मुंह दबाकर कान के कुंडल खींचकर फरार हो गया। साधना देवी के शोर मचाने पर स्वजन की आंखें खुली और उन्होंने मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बदमाश की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसी तरह अज्ञात बदमाश निकटवर्ती मोहम्मदपुर गांव में घर के आंगन मे सो रहे बीर सिंह की पत्नी मुकेश देवी के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बदमाश की काफी तलाश की, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब रहा। वहीं चोरी की तीसरी वारदात इन्हीं गांव से सटे करनपुर गांव में हुई। कर्णपुर गांव निवासी राहुल ने गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पुलिस को सूचना दी कि बीती रात अज्ञात बदमाशों ने उसके घर से सोने ओर चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। क्षेत्र में एक साथ हुई तीन वारदातों को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान से बताया कि मामले की जांच कर जल्द तीनों मामलों का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581