उत्तराखंड समाचार

शिक्षा से ही मनुष्य को होती है अच्छे-बुरे की पहचान

कनखल स्थित सिधी पाठशाला जूनियर हाईस्कूल का 102वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

हरिद्वार : कनखल स्थित सिधी पाठशाला जूनियर हाईस्कूल का 102वां वार्षिकोत्सव  धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने गणेश वंदना, स्वागत गीत, नृत्य, नाटक, योग अभ्यास आदि की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत निर्मल संतपुरा आश्रम के अध्यक्ष महंत जगजीत सिंह, सिधी पाठशाला के चेयरमैन मेघराज जसवानी, उप चेयरमैन पहलाज राय, दुर्गादास व ईश्वर दास ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर महंत जगजीत सिंह ने कहाकि शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है। शिक्षा से ही मनुष्य को अच्छे बुरे की पहचान होती है। शिक्षा के बिना मनुष्य वैसे ही अधूरा है, जैसे जल बिन मछली की स्थिति होती है। ऐसे में हर व्यक्ति को शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर समाज को एक नई दिशा देनी चाहिए। कहाकि सिधी पाठशाला शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से अनुकरणीय कार्य कर रही है। हजारों बच्चे पाठशाला से शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ रहे हैं। स्वामी श्यामानंद भारती आश्रम सिधी पाठशाला के चेयरमैन मेघराज जेसवानी ने कहाकि सिधी पाठशाला जूनियर हाई स्कूल की स्थापना समाज को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से की गई थी। आज ये उद्देश्य काफी हद तक पूरा हो रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गणेश वंदना आकांक्षा ने, वेलकम सांग आकांक्षा, दीक्षा, सिद्धि, तानिया, अक्षिता तथा गढ़वाली नृत्य आरुषि, अक्षिता, जाह्नवी, प्रीति, दीक्षा ने प्रस्तुत किया। योग का प्रस्तुतिकरण वर्तिका, गरिमा, गायत्री, वृद्धि, मानवी, वैष्णवी ने किया। रिद्धि, सिद्धि, परी, नैना, इशिका ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन तनु वर्मा, शालिनी शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रबंधक अश्वनी कुमार, केशव दास, आचार्य मुकेश बहुखंडी, शिक्षिका शालिनी शर्मा, पल्लवी, साक्षी, तनु वर्मा, प्रियंका, पूनम चंद्रा, श्रद्धा, रानी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581