उत्तराखंड समाचार

चारधाम यात्रा पर भाजपा प्रवक्ता का बयान श्रद्धालुओं की मौत का उपहास : यशपाल आर्य

यात्रियों को बिना दर्शन कर वापस लौटना पड़ रहा है।

हल्द्वानी : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सरकार को घेरा है। यशपाल ने कहा कि अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि भाजपा के एक प्रदेश प्रवक्ता सनातन धर्म की इस बड़ी यात्रा से जुड़ी मौतों को मोक्ष प्राप्ति का प्रयास बताकर उपहास उड़ाने में जुटे हैं। जबकि मंत्री सैरसपाटे और कोरी बयानबाजी तक सीमित हैं। सरकार अब भी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि किसी भी धाम में एक रात में कितने श्रद्धालुओं को रुकवाया जा सकता है।मीडिया को जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चारधाम यात्रा का राज्य की अर्थव्यवस्था में 1200 करोड़ का योगदान है। अगर सरकार समय से कमियों को दुरुस्त नहीं करेगी तो आने वाले सालों में इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। तीन मई से अभी तक 39 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। ऐसी स्थिति ऊंचाई पर स्थित अन्य किसी धाम में आज तक नहीं बनी।यशपाल ने सिर्फ भाजपा सरकार के लचर इंतजामों ने लोगों को संकट में डाला है। कुप्रबंधन ने हिंदुओं की आस्था संग भी खिलवाड़ किया। यात्रियों को बिना दर्शन कर वापस लौटना पड़ रहा है। जाम की वजह से बुकिंग वाले होटल तक लोग नहीं पहुंच पा रहे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस लगातार व्यवस्थाएं सुधारने की मांग कर रही थी, लेकिन सरकार और अफसरों के बीच सामंजस्य की कमी दूर नहीं हो सकी। यात्रा की अव्यवस्थाओं को लेकर पीएमओ के रिपोर्ट मांगने से राज्य सरकार की पोल खुल चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581