उत्तराखंड समाचारधर्म

भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

भगवान महावीर का जीवन एवं संदेश संपूर्ण मानवता को जीने की राह दिखलाता रहेगा।

देहरादून 04 अप्रैल। विश्व को सत्य, अहिंसा, प्रेम, दया, क्षमा एवं त्याग का संदेश देने वाले, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी देहरादून मे शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। भव्य शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से निकली एवं विभिन्न स्थानों पर यात्रा स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास ने शोभा यात्रा में रथ पर सवार भगवान महावीर जी की आरती कर, महापौर सुनील उनियाल गामा एवं पार्टी पदाधिकारियों संग पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास ने कहा की सत्य, अहिंसा और त्याग पर आधारित भगवान महावीर का तपस्वी जीवन व उनकी शिक्षाएं हमें धर्म के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती है। भगवान महावीर का जीवन एवं संदेश संपूर्ण मानवता को जीने की राह दिखलाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581