उत्तराखंड समाचार

जनपद में हुआ अमृत सरोवर तालाब योजना का हुआ शुभारम्भ

विधायक ने किया अमृत सरोवर तालाब का शुभारम्भ

सहारनपुर। मनरेगा अन्तर्गत कैच द रेन में जल संरक्षण के तहत माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा किये गये आवाह्न के अमृत सरोवर सहित कुल 86 तालाबों का आगाज उत्सवपूर्वक आज जनपद में किया गया। अमृत सरोवर तालाब का शुभारम्भ नकुड सिरसका ग्राम पंचायत में विधायक नकुड मुकेश चौधरी ने फावडा चलाकर किया। विधायक द्वारा इस मौके पर कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पंहुचाने हेतु कार्य किया जाये। अमृत सरोवर योजना के संबंध में विधायक द्वारा बताया गया कि अमृत सरोवर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इन अमृत सरोवर को सुन्दर बनाया जाये इससे एक तरफ वर्षा का जल संरक्षित होगा दूसरी तरफ आस-पास के लोगो के लिए घूमने एवं बैठने का स्थल उपलब्ध होगा। इसमें अधिक से अधिक तालाब खुदवाये जायें। सभी गांववासियों को सहयोग करने की अपील उनके द्वारा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार द्वारा अमृत सरोवर के मानकों को उल्लेख करते हुये सदानीरा सरोवर बनाये जाने हेतु आहवान किया तथा उपस्थित समुदाय से अपील की सुन्दर सरोवर बनाने में अपनी सहभागिता दें। उन्होने सुझाव दिया कि अमृत सरोवर के 70 प्रतिशत क्षेत्रफल को जल संरक्षण हेतु विकसित किया जाये तथा अवशेष 30 प्रतिशत क्षेत्रफल को अन्य गतिविधियों हेतु छोडा जाए। ब्लॉक प्रमुख श्री सुभाष चौधरी द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को जल बचाव की महत्ता पर प्रकाश डाला गया तथा क्षेत्र पंचायत निधि से अमृत सरोवर पार्क, खडण्जा, हट, बैंच आदि की व्यवस्था कराने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गयी। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अरूण कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी नकुड श्री अजय कुमार अम्बष्ट, खण्ड विकास अधिकारी गंगोह, विकास विभाग तथा राजस्व विभाग के कर्मी तथा सैंकडों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581