उत्तराखंड समाचार

हेमसा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,

15 मई को होगा शिक्षामंत्री आवास पर प्रदर्शन : नागोकी

सिरसा, 12 मई। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला स्तरीय बैठक डीईओ दफ्तर में प्रधान त्रिलोकचंद नागोकी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय बैठक का संचालन सचिव अमरजीत बराड़ द्वारा किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान त्रिलोकचंद नागोकी ने कहा कि सरकार संघर्षों से हासिल की गई सुविधाओं पर हमले कर रही है। कर्मियों के लम्बे आंदोलन से प्राप्त परिभाषित पेंशन प्रणाली को केंंद्र सरकार ने लोकसभा में पीएफआरडीए कानून बनाकर केंद्र में जनवरी 2004 और प्रदेश में जनवरी 2006 से खत्म कर एनपीएस को लागू कर दिया है। एक्सग्रेसिया रोजगार नीति में शर्तें लगा दी गई हैं। एसीपी को बंद करने की साजिश जारी है। आपदा में अवसर तलाश कर 18 माह का महंगाई भत्ता हडप लिया गया है। जीपीएफ समेत सभी अल्प बचतों पर ब्याज दरे लगातार घटाई जा रही हैं। सरकारी पिछले सभी रिकार्ड तोड़ते हुए पब्लिक सैक्टर तो लूटने के लिए अपने कारपोरेटस मित्रोंं को खुली छूट दे रही है। सरकारी महकमों का बड़ी तेजी के साथ निजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजीकरण की नीतियों पर चलते हुए सरकार पहले पेपरलेस आफसिज और अब स्टाफिंग पोलिसी से मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के कैडर को समाप्त करने की ओर बढ़ रही है। शिक्षा विभाग फील्ड क्लर्क अपनी वाजिब मांगों को लेकर 15 मई को शिक्षामंत्री आवास पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।

इन मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन

क्लर्क का वेतन 35400, असीस्टेंट 44900, डिप्टी सुपरीडेंट 47600, सुपरीडेंट का 56100, दूर दराज स्थानांतरित का समायोजन, पुरानी पेंशन, विकलांग कर्मियों सहित सभी पदोन्नतियां, वरिष्ठता सूची अपडेट, पोस्ट कैप्ट ना करने, एसीपी 4-9-14 वर्ष की सेवानुसार, एसीपी का निपटान, वर्कलोडनुसार नए पद व सेवा नियम, एसईटीसी के स्थान पर विभागीय रिफ्रेशर कोर्स आदि।

इस अवसर पर सतपाल गर्ग, बलबीर कुम्हारिया, अमित बंसल, नरेश कुमार, बुटटा सिंह, भूप सिंह, सतपाल सिंह, दयाराम, कृष्ण कुमार, दिनेश बिश्नोई, ओमकार सिंह, टेकचंद महता, मनप्रित, ईकबाल, रमेश, ओम प्रकाश, प्रियंका, सुमन रानी, कपिल शर्मा, विशाल, बलवंत राय, रतन सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581