उत्तराखंड समाचार

दून की महिला से 66.39 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह पोस्ट साइबर ठगों ने डाली थी।

देहरादून। कुत्ता बेचने की फर्जी पोस्ट डालकर दून की महिला से 66.39 लाख रुपये की ठगी के आरोपी कैमरून मूल के नागरिक को एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के एक अन्य साथी को पिछले साल एसटीएफ ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के मुताबिक आरती रावत निवासी मोथरोवाला को पिछले साल अपनी बेटी के जन्मदिन पर विदेशी नस्ल का डॉगी गिफ्ट करना था। उन्होंने जस्ट डायल प्लेटफार्म पर गोल्डन रिट्रीवर डॉगी सर्च किया। इस दौरान उसके जैसे प्लेटफार्म पर एक पोस्ट देखकर उस पर खरीदने के लिए संपर्क किया। यह पोस्ट साइबर ठगों ने डाली थी। इसका पता महिला को 66.39 लाख रुपये गंवाने के बाद लगा। उन्होंने महिला को कुत्ता डिलीवर करने की डील कर अलग-अलग तरीके से झांसे में लेकर यह रकम ठगी। पिछले साल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 21 जून 2021 को एसटीएफ ने कैमरून मूल के नागरिक डाविड डे जॉब उर्फ बॉबी इब्राहिम को गिरफ्तार किया। इस दौरान अन्य नाम भी सामने आए। तलाश में लगी एसटीएफ, साइबर थाना पुलिस ने कैमरून मूल के ही अन्य आरोपी न्योंगाबसेन हिलेरी हाल निवासी बेंगलुरु को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने देहरादून लाकर कोर्ट में पेश किया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581