उत्तराखंड समाचार

कोरोना से मौत के डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।

हल्द्वानी: विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्लूएचओ की तरफ से कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़े जारी करने के बाद यूथ कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।बुद्ध पार्क में जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना की चपेट में आकर देश में लाखों लोगों की मौत हो गई। इन मौतों की असल वजह स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी थी। लेकिन केंद्र से लेकर राज्य सरकार इन आंकड़ों को छुपाने में लगी थी। अब डब्लूएचओ की रिपोर्ट ने सरकार के इस कारनामे से पर्दा उठा दिया है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। बुद्ध पार्क में प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार ने कहा कि कोरोना काल में लोग आक्सीजन और बेडों की कमी के कारण तड़पते दिखे। लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। विपक्ष जब लोगों की समस्या को लेकर सड़कों पर उतरा तो झूठे मुकदमें दर्ज कर दिए गए। सरकार ने अपनी विफलता को छुपाने का हर प्रयास किया। लेकिन डब्लूएचओ की रिपोर्ट ने उसकी पोल खोल दी।कांग्रेसी ने कोरोना में जान गंवाने हर व्यक्ति के परिवार को चार लाख मुआवजा रकम जल्द दी जानी चाहिए। प्रदर्शन में जिला महासचिव पंकज कुमार, वीर बिष्ट, पंकज अधिकारी, रवि आर्य, विशाल भारती, सुजल, सचिन, सिद्धांत जोशी, बाबी नगरकोटी, अंशुमन आर्य, चंदन बृजवासी, गौरव सामंत, करन सिंगवाल, आदर्श, तनुज राजपूत, हितेश जोशी, हिमांशु तिवारी, निखिल, हेम पांडे आदि शामिल थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581